06-May-2022


जशपुर जेल में पीडीएस चावल का खेल ! यहाँ फंस गया नया पेंच ! बिलासपुर के सप्लाई कॉन्ट्रैक्टर भी......पढ़िये पूरी रिपोर्ट जानिए ताजा अपडेट



जशपुर मुनादी ।। जिला जेल से हो रही पीडीएस चावल की अफरा तफरी मामले में अभी तक जाँच पूरी नहीं हुई है ।कहा जा रहा है कि जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान के आधार पर क्वालिटी जाँच के लिए गुणवत्ता निरीक्षक के द्वारा चावल की जाँच अभी तक नहीं कराई गयो है न ही फ़ूड विभाग अभी तक यह बता पा रहा है कि चावल के खेल के पीछे की असली कहानी क्या है ।

फ़ूड इंस्पेक्टर का कहना है कि जेल के भीतर में रखे चावल और उनके द्वारा जप्त किये गए चावल का मिलान करने के लिए पीडीएस विभाग के क्वालिटी इंस्पेक्टर को लेटर जारी किया गया है ।सम्भवतः आज इसकी जांच हो जाएगी और पतां चल जाएगा कि जेल से परिवहन होने वाला चावल कहाँ है ।पीडीएस के बोर में चावल नहीं होने के कारण चावल की जाँच करानी पड़ रही है।चावल दूसरे बोरे में रखा गया है ।

दरअसल इस मामले में बात ये आ रही है कि जेल के कैदियों के लिए खाद्य सामग्री बिलासपुर के एक कॉन्ट्रक्टर के द्वारा किया जाता है और जिस चावल को फ़ूड विभाग ने जप्त कर थाने को सुपुर्द किया है वो चावल उसी सप्लाई ठेकेदार के द्वारा भेज दिया गया था जो गुणवत्ताविहीन था इसलिए उसे वापस बिलासपुर भेजा जा रहा था जबकि फ़ूड इंस्पेक्टर का कहना है कि जब पीडीएस के द्वारा डिमांड के मूताबिक चावल जिला जेल को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा रहा है फिर बिलासपुर से चावल मंगाने का क्या औचित्य है ? दूसरी बात यह भी है कि अगर वो चावल बिलासपुर के सप्लाई कॉन्ट्रक्टर के द्वारा सप्लाई किया गया है फिर सवाल यह उठता है कि उस कॉन्ट्रक्टर के पास पीडीएस के चावल कहाँ से आये और तीसरी बात यह कि अगर वो पीडीएस का चावल नहीं है फिर किस बिला पर 2 दिनों से इसकी जाँच चल रही है ? जाहिर है फ़ूड विभाग कॉन्फिडेंशियल सूचना या प्रमाण के आधार पर ही चावल को वाहन समेत जप्ती बनाकर थाने को सुपुर्द किया होगा ।

सवाल यह भी है कि पीडीएस में अफरा तफरी जैसे गम्भीर मामले की जाँच में इतनी देरी क्यों ?जेल के चावल और जप्ती चावल को मिलान करने में दो दिन का वक्त लगना भी एक बड़ा सवाल है ।

वैसे जिला खाद्य अधिकारी अमित कुजूर ने बताया कि अभी इस मामले की जाँच जारी है ।जांच पूरी होने के बाद जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेजा जाएगा और एसडीएम उस रिपोर्ट को कलेक्टर को सौंप देंगे।

इधर इस मामले में जेल अधीक्षक से भी जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी जाँच चल ही रही है ।जाँच अधिकारी ही बेहतर बता पाएंगे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News