जशपुर मुनादी।। बीते 2018 के चुनाव में कुनकुरी विधानसभा सीट से टिकट की रेस में थोड़े थोड़े के लिए पीछे रह जाने वाले संघ के पुराने नेता सुरेंद्र सिंह बेसरा इस बार पत्थलगांव क्षेत्र में अपनी जमीन मजबूत करने में लगहै। कहा जा रहा है कि इस बार भाजपा इनपर दांव खेलने का मन बना चुकी है। 2013 के चुनाव में पत्थल गाँव से भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत और 2018 में मिली ऐतिहासिक हार के बाद भाजपा 2023 में इन्हें पत्थलगांव सीट के लिए तैयार करने में जुटी है। यही वजह है कि इस बार सुरेंद्र बेसरा कुनकुरी में जमने के बजाय पत्थलगांव इलाकेमें जमे हुए है। संघ के प्रचारक और संघ में कई सारे दायित्वो का निर्वहन करने के चलते रायगढ़ और जशपुर के हर गाँव और हर इलाके में इनकी जमीनी पकड़ है इसलिए 2018 में पार्टी के सर्वे में कुनकुरी सीट से इनका नाम सबसे उपर था और संघ के नेताओ और जमीनी कार्यकर्ताओ ने इनके नाम पर मुहर भी लगा दिया था लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने भरत साय को टिकट दे दिया हांलाकि इससे संघ के लोग भारी नाराज हुए और नाराजगी का नतीजा ये निकला कि भाजपा कुनकुरी सीट से हाथ धो बैठी ।
इस बार 2023 मे भाजपा यहां नया समीकरण तैयार करने में जुटी है। गौड़ मतदाताओं की बाहुल्यता को देखते हुए गौड़ समाज से belong करने वाले सुरेंद्र बेसरा पर दांव खेलने का मन बना सकती है ।

यह बताना जरूरी है कि पत्थल गाँव मुख्यरूप से काँग्रेस का गढ़ रहा है।रामपुकार सिंह यहां से लगातार विधायक निर्वाचित होते रहे है।2013 में भाजपा के शिवशंकर साय यहाँ से बिधायक निर्वाचित हुए थे लेकिन 2018में यहाँ से भाजपा के शिवशंकर साय बुरी तरह हार गए और रामपुकार 8वीं बार यहाँ से फिर से विधायक निर्वाचित हो गए ।
कूल मिलाकर देखा जाय तो पत्थलगांव भाजपा के लिए शुरू से ही चुनौतीभरा सीट रहा है।यहाँ से भाजपा के दिग्गज नेता व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को भी हार का सामना करना पड़ा ।इन सबको देखते हुए इस बार भाजपा यहां जाति कार्ड खेल सकती है।गौड़ समाज की बाहुल्यता को देखते हुए इस बार गौड़ समाज के नेता को सामने लाने में लगी हुई है।
आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह बेसरा संघ के प्रचारक रहे ।धर्म जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए रायपुर राम मंदिर में रहकर सेवा दी। भाजपा सरकार में अंत्यावसाई निगम के उपाध्यक्ष बनाए गए ।वर्तमान में भाजपा के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के विशेष आमंत्रित प्रदेश सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं ।2 वर्षों से पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में लगातार जमे हुए है।सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में पहले से ही इनका निजी मकान बना हुआ है प्रचारक रहते हुए पत्थलगांव लैलूंगा धर्मजयगढ़ रायगढ़ क्षेत्र में पहले से ही सक्रिय रहे हैं।

