08-May-2022


शादी का भरोसा देकर अपने घर ले गया और लूट ली इज्जत ,पीड़िता न्याय के लिए पहुँची थाना ,आरोपी को ढूंढ रही है पूलिस



रायगढ़ मुनादी।। धरमजयगढ़ क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बिलासपुर महिला थाने में विक्रम मंडल पिता मनोरंजन मंडल निवासी प्रेमनगर बायसी कालोनी धरमजयगढ़ के विरूद्ध शादी का आश्वासन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

युवती ने बताया कि एसबीआईकार्ड डिपार्टमेंट में कार्य करने वाला विक्रम मंडल वर्ष 2020 में प्रेम प्रसंग बनाकर शादी का प्रस्ताव रखा था, उसके बाद 03 जुलाई 2021 को विक्रम मंडल अपने घर ले जाकर लगभग 10 दिनों तक बिना सहमति के शारीरिक संबंध स्थापित किया जिसे शादी की बात पर आनाकानी करता था।

इस दरम्यान जब उसे थाने में रिपोर्ट करने की धमकी दी तब भी कानूनी तौर पर और सामाजिक रीति रिवाज से शादी करूंगा कहकर भरोसा दिलाया। 10 दिन बाद अपने घर से अपने घर आ गई तो भी शारीरिक संबंध बनाता रहा। विक्रम पर शादी का दबाव बनाने पर अब धमकी दिया जाने लगा कि कुछ पैसे लेकर मेरी जिंदगी से बाहर चली जाओ यदि नहीं जायेगी तो जान से मार दुंगा। आरोपी विक्रम मंडल पर थाना धरमजयगढ़ में धारा 376,506,344 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News