जशपुर मुनादी।। रांची (झारखंड) से बस चुराकर भाग रहे एक आरोपी को बस सहित हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी झारखण्ड से बस चुराकर बगीचा इलाके की ओर से भाग रहा घा तभी बगीचा पूलिस की नजर पड़ गई । बस सहित आरोपीको तत्काल हिरासात में ले लिया गया। आरोपी का नाम धर्मेंद्र कुमार बताया जा रहा है ।
आरोपी के विरूद्ध थाना बेड़ो जिला रांची(झारखंड) में धारा 379 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध, है । आरोपी धर्मेंद्र कुमार एवं चोरी गए बस को क झारखण्ड पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 06 मई को थाना बगीचा पुलिस स्टॉफ द्वारा ग्राम रौनीघाट में नाकाबंदी की जा रही थी उसी दौरान रास्ते में एक संदिग्ध बस क्र. जे.एच. 01 डी.जे.-8049 बगीचा से रौनीघाट की ओर जा रही थी जिसमें चालक के अतिक्रित अन्य कोई मौजूद नहीं था, उक्त बस को चेक करने हेतु रोकने का प्रयास किया गया जो बस चालक ने बस को घाट में छोड़कर भाग रहा था जिसे पकड़कर पूछताछ किया गया, जो अपना नाम धमेन्द्र कुमार बताया।
संदेही धमेन्द्र कुमार ने शुरूवाती पूछताछ में बताया कि वह उक्त बस का मालिक है तथा शादी में बुकिंग पर छत्तीसगढ़ आया है। पुलिस द्वारा संदेही से बस का दस्तावेज की मांग की गई जो उपलब्ध नहीं होना बताया। बस को चोरी का होना संदेह होने पर संदेही आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उक्त बस को वह 05 मई को जरिया थाना बेड़ो स्थित पेट्रोल पंप के पास से चोरी कर लाना बताया। उक्त बस के चोरी करने के आरोप में आरोपी धमेन्द्र कुमार उम्र 22 साल निवासी फत्तेपुर ढिबरा थाना परसाबाजार जिला रांची (झारखंड) के विरूद्ध थाना बेड़ो में धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध है। बगीचा पुलिस द्वारा बस मालिक एवं थाना बेड़ो से संपर्क कर आरोपी एवं बस वाहन को उनके सुपूर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बगीचा उ.नि. एस.आर. भगत, स.उ.नि. संतोष सिंह, प्र.आर. 122 विनोद भगत, आर. 445 दाउद एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

