08-May-2022


Munaadi Breaking- आदिवासी राजा के महल में घुसकर उनका झंडा हटाकर लगा दिया भगवा झंडा, थाने में हुई शिकायत, महल में पुलिस ने शुरू की पड़ताल, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद व ………….. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। जिले के पूर्व सांसद व सारंगढ़ के गिरिविल्स पैलेस में शनिवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके महल में लगा उनके परंपरागत झंडा हटाकर वहां भगवा झंडा लगा दिया। जब सुबह उनकी नजर वहां पड़ी तो उन्होंने पहले तो आसपास के लोगों से पूछताछ की बाद में इस घटना की रिपोर्ट थाने में लिखवाई गई। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

यह बात सर्वविदित है कि सारंगढ़ पैलेस शुरुआती दौर से ही कट्टर कांग्रेसी परिवार हैं। इस पैलेस के राजा नरेश सिंह संयुक्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इज़के अलावा उनकी बेटी पुष्पा देवी सिंह रायगढ़ लोकसभा से सांसद रह चुकी हैं। पैलेस में हुई इस घटना से सारे लोग भौंचक हैं कि आखिर महल के सुरक्षा में सेंध लगते हुए कोई कैसे अंदर तक जाकर भगवा झंडा क्यों लगाया । क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक विद्वेष के भवन है या कुछ और भी।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-the-thieves-took-the-bus-from-here-and-the-police-caught-sight-in-this-area-what-was-then-arrested-with-the-bus-read-the-whole-matter/#.YneLqd7Ljpo.whatsapp

इस मामले में सारंगढ़ के थाना इंचार्ज विवेक पाटले ने मुनादी को बताया कि हमें सूचना मिली है। इस मामले में टीम को मौका मुआयना के लिए भेजा गया है। इस मामले की जांच की जा रही, आगे रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://munaadi.com/jashpur-big-breaking-stampede-during-the-funeral-procession-people-running-away-leaving-the-dead-body-bees-during-the-body-action/#.Yndw7jqW_H0.whatsapp

इस मामले में गिरी विलास पैलेस के कांग्रेस नेता परिवेश मिश्र ने मुनादी को बताया कि छत्तीसगढ़ में सबसे पुराने कांग्रेसी परिवार, जिसके संबंध मोतीलाल नेहरू से चले आ रहे हैं, उस पैलेस में आदिवासी परंपरा के अनुसार उनका झंडा पांचवे माले पर लगा हुआ था। जिसे कल रात उतारकर भगवा झंडा किसी ने लगा दिया है। हमारा परिवार पिछले 102 साल से लगातार कांग्रेस के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस परिवार के जवाहिर सिंह ने मोतीलाल नेहरू के बेटी शादी में शिरकत की थी। इस परिवार की कमला देवी सिंह मंत्री रह चुकी हैं। ऐसे में इस तरह की घटना परेशान करने वाली है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News