जशपुर मुनादी।।
भाजपा का सबसे मजबूत और अभेद गढ़ कहे जाने वाले जशपुर में भाजपा का इतना बुरा हाल हो जाएगा उसे भजपा तो भाजपा आम लोग भी नहीं सोच पाएंगे ।
बीते नगरी निकाय चुनाव में 15 सीट में से 9 सीट लेकर नगरपंचायत पत्थल गाँव जीत का परचम लहराने वाली भाजपा का आज ये हाल हो गया है कि इन्हें नगरपंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी तक खड़ा कर पाना नसीब नहीं हो पाया और यहाँ से कांग्रेस का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना करीब करीब तय हो गया है ।दरअसल कुछ माह पहले यहाँ के 12 पार्षदों ने मिलकर यहाँ के भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें पद से हटा दिया था। भाजपा के 9 पार्षद होने के बावजूद भाजपा समर्थित अध्यक्ष सुचिता एक्का अपने अध्यक्ष पद की कुर्सी नहीं बचा पाई थी ।भाजपा के 6 पार्षद उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता सहित अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान कर दिए थे ।भाजपा पार्षदों के द्वारा की गयो बगावत के खिलाफ भाजपा भी एक्शन में आई और उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता सहित सभी 6 पार्षदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

सोमबार को जब नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना है ऐसी स्थिति में भाजपा आज चारो खाने चीत हो गयी ।क्योंकि 6 पार्षदों को पार्टी से हटाए जाने के बाद भाजपा के पास वर्तमान में केवल 3 ही पार्षद रह गए।ऐसे में भाजपा किरकिरी होने से पहले ही हाथ खड़े कर दी।यहाँ कंग्रेस का सिंगल प्रत्याशी नामांकन भर पाई।पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उर्वशी सिंह को काँग्रेस ने अपना प्रत्यशो घोषित कर दिया है और उनका अध्यक्ष बनना करीब करीब तय माना जा रहा है ।
आपको बता दे कि पत्थल गाँव नगरपंचायत 15 पार्षदों वाला नगरपंचायत है।यहाँ भाजपा के 9 कांगेस के 5 और एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे।लेकिन अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद यहाँ का पूरा समीकरण तहस नहस हो गया और भाजपा फिलहाल 3 पार्षदों के सहारे भाजपा यहाँ टिकी हुई है । बताया जा रहा है कि वोटिंग के टाईम वो 3 पार्षद भी मौके से नदारद रहे।
बहरहाल इस मामले में भाजपा नेता सुनील अग्रवाल का कहना है कि भाजपा नरेंद्र मोदी जैसे महान नेताओ की पार्टी है।हम सत्ता के लिए सिद्धांतो के साथ समझौता नहीं करते ।पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले पार्षदों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।यह सही बात है कि भाजपा यहाँ से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं खड़ा कर पाई क्योंकि हमारे पास मेजारटी नहीं है ।केवल 3 पार्षद होने के कारण हम प्रत्याशी नहीं पाए लेकिन भ्र्ष्टाचार के खिलाफ हम 3 ही काफी हैं। हम विपक्ष की भूमिका उसी जोश से निभाएंगे।लेकिन सत्ता के लिए झुकेंगे नहीं। नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता के द्वारा तत्कालीन अध्यक्ष के कार्यकाल में गलत तरीके से राशि आहरण किये जाने के मामले की जाँच पूरी नहीं हुई है।पुनः कलेक्टर से इसके लिए मिला जाएगा और कार्रवाई की मांग की जाएगी ।
यह बताना जरूरी है कि पत्थलगांव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और तेज तर्रार सांसद गोमती साय का गृह क्षेत्र है ।

