एक तरफ जहां प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल सरगुजा दौरे पर है और आम जनता के परेशान करने वाले अधिकारियों के लिए नायक बन गए है वही सीएम के इस तेवर का असर आम जनता पर भी पड़ना शुरू हो गया है । जिले के एक गाँव के सरपँच को आज ग्रामीणों के भारी विरोध और गम्भीर आरोप के बाद सरपँच पद से बेदखल होना पड़ गया।
ये है पूरी ख़बर
जशपुर मुनादी।। राशन कार्ड बनाने के नाम पर हितग्राहियों से 1000 रुपये रिश्वत लेना सरपँच को काफी महंगा पड़ा ।इसके कारण आज सरपँच की सरपंची चली गयी।
इस रिश्वतखोरी के खिलाफ़ न केवल ग्रामीण बल्कि ग्राम पंचायत के 13 वार्डपंचों में से 12 वार्डपंच भी ग्रामीणों के साथ हो गए और अविश्वास प्रताव लाकर सरपँच को पद से ही हटा दिया।
हम बात कर रहे हैं कुनकुरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जाम चुआं का ।कुछ दिन पहले यहाँ के 54 राशनकार्डधारियों ने यहाँ की महिला सरपँच स्टेला के खिलाफ राशन कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत लेने के गम्भीर आरोप लगाए थे।इन 54 लोगो मे से एक महिला ऐसी भी थी जिसका एक साल पहले ही देहांत हो चुका था और उसके पति से भी 1 हजार लेकर मृत महिला के नाम से राशन कार्ड जारी कर दिया था ।
ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत जनपद सीईओ, एसडीएम, और कुनकुरी विधायक यू डी मिंज से भी की थी ।ग्रामीणों द्वारा शिकायत किये जाने के बाद सोमबार को सरपँच के खिलाफ यहाँ के 13 वार्ड पंचों में से 12 वार्ड पंचों ने सरपँच के खिलाफ मतदान करके सरपँच को पद से हटा दिया ।


