रायपुर मुनादी।। रायपुर के थाना सिविल लाइन में लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घटना में आरोपी प्रज्वल कुर्रे और अनीता कुर्रे ने प्रार्थी राहुल मिश्रा को झांसे में लिया और कार बेचने के नाम से 9 लाख 50 हज़ार रुपये रकम ले लिए ।
आरोपियों ने पहले प्रार्थी को बताया की वो एक कार ले रहे है पर कुछ पैसे कम पड़े रहे है और उनका दिया हुआ एडवांस पैसा डूब जायेगा । झांसे में लेकर दोनों आरोपी ने प्रार्थी राहुल को वो कार क्रेडिट लेने की बात कही और पैसे भी ले लिए और फ़र्ज़ी कार का दस्तावेज देकर उसको घुमाते रहे । वही अब आरोपी ना तो उसको कार दे रहे है और न ही पैसे । घटना में सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

