10-May-2022


दुर्घटना में व्यवसायी दम्पत्ति की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुँचे दर्जनों नगरवासी , नेशनल हाईवे पर घण्टो तक चला पूजा पाठ ,जहाँ घटना घटी वहाँ पर किया……..



जशपुर मुनादी।। अभी दो दिन पहके कुनकुरी के पास सड़क में व्यवसायी दम्पत्ति की मौत के बाद मंगलवार को घटनास्थल की पूजा पाठ कराई गई औरामजनो की सुरक्षा के लिए बजरंग बली का झंडा गाड़ा गया ।

शनिवार की रात कुनकुरी के सलिहा टोली से आगे ईंट भट्ठे के पास कुनकुरी के कपड़ा व्यवसायी सौरभ बंसल और उनकी पत्नि निशु बंसल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।इस घटना को लेकर स्थानीय लोगो मे आध्यात्मिक भय समाया हुआ है ।

स्थानीय लोगो का मानना है कि जिस जगह शनिवार की रात को घटना घटिट हुई और इटनां बड़ा हादसा हो गया उस जगह पर दर्जनों बार हादसे हो चुके है और कई लोगों की मौत हो चुकी है और ये जो घटनाएं हो रही है उसका कारण ईश्वरीय प्रकोप है ।ईश्वरीय प्रकोप के चलते यहाँ आये दिन बड़े बड़े हादसे होते हैं इसलिए यहाँ मंगलवार को कुनकुरी के दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुँचे ।वहाँ बजरंगी की पूजा की गई।हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और पूजा पाठ के बाद घटना घटिट होने वाले जगह बजरंग बली का झंडा गाड़ा गया।

कुनकुरी के व्यापारी अमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें लगता है कि जगह पर कोई न कोई निगेटिव एनर्जी है जिसके चलते इसी आस पास ही बडी बडी दुर्घटनाएं होतीहै और यहाँ घटित होने वाली दुर्घटनाओं में अक्सर लोगो की मौत हो जाती है ।निगेटिव एनर्जी को दूर करने के उद्देश्य से उस जगह पर आज पूजा पाठ कराया गया । दरअसल शनिवार को जहाँ घटना घटी थी उसी जगह पर अमित अग्रवाल का ईंट भट्ठा है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News