11-May-2022


छोटी सी क्लिप और शुरू हुई कांग्रेस भाजपा में तकरार, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट तो कांग्रेसियों ने किया सवाल, आधा वीडियो और आधा सच की पूरी पड़ताल, पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।। सरगुजा के सूरजपुर में मुख्यमंन्त्री केंचौपाल कार्यक्रम के दौरान एक महिला पर मुख्यमंत्री का हल्का नाराज हो जाने की घटना को भाजपा ने सोशल मीडिया में बड़ा बनाकर तूफान खड़ा करने की कोशिश कर दी। इस मसले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट भी कर दी लेकिन कांग्रेस जे बाद में पूरा वीडियो जारी कर उनके दावे पर ही सवाल खड़े कर दिए।

मंगलवार को सूरजपुर में एक महिला ने चौपाल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से शिकायत की कि पुलिस उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दे रही है। वे लोग उसे धक्का देकर भगा रहे हैं। इज़के बाद मुख्यमंत्री ने महिला से पूछा कि यदि कोई मिलने नहीं दे रहा है तो आप यहां कैसे आ गयी ? इस पर महिला ने कहा कि आपके पीछे एसपी खड़े हैं उनसे पूछ लीजिए, इस पर उसके साथ आये लोगों ने ताली बजा दी। इज़के बाद मुख्यमंत्री नाराज होते हुए कहा कि नेतागिरी मत करो। इज़के बाद यह वीडियो क्लिप भाजपा आईटी सेल ने सोशल मीडिया में शेयर करना शुरू कर दिया।

इसके तुरंत बाद कांग्रेस आईटी सेल ने भी वीडियो जारी किया जिसमें मुख्यमंत्री महिला की पूरी बात सुन रहे हैं और महिला को सलाह दे रहे हैं कि यदि पुलिस से शिकायत है तो इनके खिलाफ भी एफआईआर करा दो। इस वीडियो के जारी होने के बाद दोनों पार्टी के आईटी सेल के ट्रोल अपनी अपनी तरह से वीडियो वायरल करने लगे। लेकिन इस मामले मे ट्विस्ट तब आया जब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कूद गए और आधी क्लिप के आधार पर ट्वीट कर दिया। इज़के बाद कांग्रेस समर्थकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वैसे भाजपा पर अक्सर यह आरोप लगता है कि वह आधी क्लिप वायरल कर, झूठ को फैलाती है। यह कई बार सच भी हुआ है और ऐसे मामले में भाजपा नेताओं पर FIR तक कि नौबत आई है लेकिन फिर भी भाजपा के लोग लगातार यह करते हैं। हो सकता है कि उन्हें इससे लाभ भी मिलता हो । बहरहाल इस मामले में दो पार्टी आमने सामने हैं।

https://youtube.com/watch?v=EdGI6iCkpew&feature=share








Advertisement

Advertisement Carousel


Trending News