11-May-2022


जशपुर में भाजपा और काँग्रेस के बीच फिर शुरू हुई तकरार , इस बार इस बात पर भड़के भाजपाई,विधायक रामपुकार का फोटो किया वायरल,



जशपुर मुनादी।। गुरुवार को पत्थल गाँव विधानसभा के दोकड़ा में होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के उद्घाटन को लेकर भाजपा और काँग्रेस के बीच सोशल मीडिया में तकरार छिड़ गई है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने फेसबुक में पोस्ट करके लिखा है कि अस्पताल भवन के उद्घाटन में काँग्रेस द्वारा प्रोटोकॉल को ताख पर राखकर केवल अपने अपने विधायक रामपुकार सिंह को ही आमंत्रित किया गया है। उन्होंने एक साथ 2 फोटो पोस्ट किया है ।एक फोटो आमंत्रण कार्ड का है जिसमे केवल पत्थल गाँव विधायक रामपुकार का नाम दर्ज है वहीं दूसरा फोटो उन्होंने भाजपा शासन के दौरान एक कार्यक्रम का फोटो पोस्ट किया है जिसमे रामपुकार सिंह विधायक पत्थलगांव तात्कालीन केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के बगल में खड़े होकर एक भवन का उद्घाटन कर रहे हैं ।

उन्होंने यह बताया है कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री थे तब काँग्रेस का विधायक होने के बावनुद रामपुकार सिंह को आमंत्रित कर प्रोटोकॉल का निर्वहन किया जाता था लेकिन आज जब प्रदेश में काँग्रेस की सरकार है और डोकडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घटम हो रहा तब केवल और केवल विधायक रामपुकार को आमंत्रित किया गया है जबकि कायदे से क्षेत्रीय सांसद गोमती साय और जिला पंचायत सदस्य सालिक साय को भी आमंत्रित करना था । उन्होंने आगे लिखा है कि काँग्रेस के लोग प्रोटोकाल को दरकिनार करके नई और गलत परंपरा की बीज बो रहे है।इससे इनका चाल और चरित्र दोनो उजागर होते हुए दिख रहा है।

भाजपा उपाध्यक्ष का पोस्ट सामने आने के बाद भाजपा से जुड़े और लोग भी इस पोस्ट को शेयर करने में जुट गए हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News