11-May-2022


तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थी महिला तभी जंगली सुअर से हो गया सामना, महिला के हाथ और पेट मे किया हमला, उपचार के दौरान हो गई मौत…….पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक में जंगली सुअर के हमले से एक महिला की उपचार के दौरान मौत की खबर निकल कर सामने आ रही है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा क्षेत्र के बाइहामुड़ा की रहने वाली महिला अमरीन बाई पति सूख सागर 74 साल जो कि 6 मई की सुबह तकरीबन 8 बजे तेंदू पत्ता तोड़ने जंगल गई हुई थी, इसी दरम्यान जंगल के झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे महिला के हाथ और पेट मे गंभीर रूप से चोट आने पर परिजनों के द्वारा सर्वप्रथम उसे घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां हालात में सुधार नहीं होने पर उसे 10 मई को रायगढ़ जिला चिकित्सालय में रिफर किया गया था, जहां बुधवार की शाम घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, पुलिस के द्वारा इस मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को घरघोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News