रायपुर मुनादी।। रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते वक़्त राज्य सरकार का हेलीकाप्टर क्रैश हो गयी है। उसके दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का निधन हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इस घटना पर शोक जताया है।
बताया जाता है कि इस हेलीकाप्टर पर दो पायलट सवार थे और प्रैक्टिस के दौरान इसे एयरपोर्ट पर लैंड करवा रहे थे उसी वक़्त हेलीकाप्टर में आग लग गयी औरयह हादसा हो गया । इस घटना के बारे में रायपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि ऑगस्टा हेलीकाप्टर में दोनों पायलट ट्रेनी थे और प्रैक्टिस उड़ान भर रहे थे।

