13-May-2022


Munaadi Big Breaking- जेएसडब्ल्यू के डीआरआई में हुआ हादसा, वहां काम कर रहे 2 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार…. पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ शहर से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर नहरपाली में स्थिति जेएसडब्ल्यू मे उस अफरा तफरी मच गई जब वहां हुए हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इस दुर्घटना के बाद कंपनी प्रबंधक के द्वारा तत्काल घायल मजदूरों को उपचार हेतु निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनका उपचार शुरू हो चुका है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तकरीबन 10 बजे जेएसडब्ल्यू कंपनी में सभी मजदूर अपने अपने कार्य मे व्यस्त थे , ठीक इसी दौरान डीआरआई में काम कर रहे दो मजदूर लक्ष्मी यादव एवं लोकेश्वर पटेल के ऊपर खौलता हुआ भाप गिर गया, जिससे दोनों मजदूर 50 गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए हैं।

दोनों घायल मजदूरों को गंभीर हालात में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनका उपचार जारी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News