14-May-2022


दीपक मिश्रा बने सर्व ब्राह्मण समाज के स्थायी समिति के अध्यक्ष , समाज के बैठक में दीपक मिश्रा के नाम पर बनी सहमति ,पढिये पूरी खबर




जशपुर मुनादी।। शनिवार की शाम को जिले के कुनकुरी में सर्व ब्राह्मण समाज का गठन कर लिया गया । सामाजिक बैठक रखकर सर्व ब्राह्मण समाज के स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में दीपक मिश्रा के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसमें बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताई और प्रस्ताव का स्वागत किया गया।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता भुनेश्वर मिश्रा कर रहे थे ।

भगवान परशुराम जयंती के आयोजन में आय व्यय के हिसाब को लेकर कुंनकुरी सनातन धर्मशाला में शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक बुलाई गई थी।आय व्यय के हिसाब के बाद समाज के सदस्यों ने समाज के स्थायी समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया ।

आपको बता दें कि दीपक मिश्रा भाजपा के पूर्व सांसद नन्दकुमार साय के राजनीतिक सलाहकार है और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य होने के साथ साथ पार्टी में कई पदों का दायित्व सम्हाल चुके है।

बैठक में भुनेश्वर मिश्रा, अमन शर्मा ,विक्की चौबे,उदय शर्मा ,गोविंद शर्मा गोपाल बर्मन,अक्षय मिश्रा ,विनोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News