जशपुर मुनादी।। शराबी फ़िल्म का मशहूर डॉयलॉग भला किसने नहीं सुना होगा "-मूछें हो तो नत्थूलाल जैसी वरना ना हों " मुछ को लेकर अब तक सबसे ज्यादा यही डॉयलॉग मशहूर रहा ।लोग आज भी जब किसी के मुछ की तारीफ करते हैं तो नत्थूलाल का नाम लेना नहीं भूलते ।
ऐसे ही एक नत्थूलाल जिले के पुलिस विभाग में है ।दिखने में रंगरूट और अपराधियों के लिए शामत बनकर खड़े रहने वाले प्रधान आरक्षक रामानुज पांडेय की मूछें न केवल पुलिस विभाग में बल्कि पूरे जिले भर में मशहूर है।
इनकी मुछो की स्टाईल ओर सिर पर टोपी देखकर ये कहीं से नत्थू लाल तो नहीं लगते बल्कि कई थाना इलाकों में लोग इन्हें प्यार से भगत सिंह भी कहते है ।
हम इनकी मुछो की चर्चा आज इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज इनकी मुछो की प्रशंसा करने से जिले के एसपी भी खुद को रोक नहीं पाए और इनके मुछे देखकर एसपी राजेश अग्रवाल इतने खुश हुए कि उन्होंने मुछो के लिए रामानुज पांडेय को 200 रुपये नकद ईनाम भी दे दिए ।दरअसल एसपी आज दौरे पर थे और दौरे के दौरान औचक निरीक्षण करने के लिए पुलिस चौकी कोतबा पहुँच गए ।पुलिस चौकी के निरीक्षण और थाना प्रभारी सहित थाने के अन्य स्टाफ से रु ब रु होने के दौरान उनकी नजर ।रामानुज पांडेय पर पड़ी तो वह मुछ की तारीफ किये बगैर नहीं रह सके और इस अंदाज के लिये 200 का ईनाम भी दिया।

