16-May-2022


अटेंडेंस रजिस्टर फाड़ने का मामला इसलिए ठंडा पड़ गया ! आनन फानन में जाँच तो हूई लेकिन हुआ ये कि ....सीएमएचओ ने बतायी ये बात ...पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

अभी कुछ दिन पहले दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में अटेंडेंस रजिस्टर फाड़े जाने का मामला कुछ दिनों तक तूल पकड़ने के बाद अब ठंडा होता दिख रहा है।हांलाकि मीडिया में खबर आने के बाद ज़िला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग काफी एक्टिव हो गया था और सीएमएचओ द्वारा इस मामले की जाँच के लिए बनाए गए जाँच टीम द्वारा इस मामले की जाँच भी की गई लेकिन अभी तक इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि मामला धीरे धीरे शांत हो गया ।

https://munaadi.com/watch-video-watch-the-wonderful-and-speaking-pictures-of-the-silence-spread-over-the-system-in-jashpur-on-the-spot/#.YoCxGRl18HQ.whatsapp


बताया जा रहा है कि जाँच के बाद सीएमएचओ को जाँच दल ने जाँच रिपोर्ट भी सौंप दी है लेकिन विभाग के उच्च अधिकारी के द्वारा इस मामले में किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया। हांलाकि विभागीय सूत्रों के मूताबिक 6 घण्टे की जांच के बाद भी यह क्लीयर नहीं हो पाया कि अटेंडेंस रजिस्टर फाड़ा कौन ?कोई भी चश्मदीद जांच दल के सामने आकर यह बताने को तैयार नहीं हुआ कि रजिस्टर फाड़ने का कृत्य किसने किया ।

आपको बता दें कि इस मामले की शिकायत दुलदुला थाने में भी की गई है।दुलदुला बीएमओ द्वारा दुलदुला पूलिस को आवेदन देकर अटेंडेंस रजिस्टर फाड़ने वालो के विरुद्ध जाँच के बाद कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन अभी तक इस मामले में पूलिस की जांच कहाँ तक पहुंची यह भी पतां नहीं चल पा रहा है।

हांलाकि सीएमएचओ रंजीत टोप्पो ने बताया कि जांच रिपोर्ट उनके पास पेश कर दिया गया है ।प्रतिवेदन के अवलोकन के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News