मुनादी डेस्क ।
मुहब्बत ,प्यार और शादी की कई खबरें आपने अबतक देखी सुनी होंगी लेकिन किसी को अपनी माँ से मुहब्बत हो जाय और माँ से शादी कर ले ऐसा वाक्या बहुत कम देखने सुनने को मिला होगा । लेकिन ऐसा हुआ है वो देव् नगरी कहे जाने वाले उत्तराखंड में ।
पूरा मामला प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले का है । यहाँ के कोतबाली बाजपुर थाने में एक प्रार्थी ने आवेदन देकर शिकायत किया है कि उसकी पहली पत्नि के बेटे ने उसकी दूसरी पत्नि के साथ शादी कर लिया है।
दरअसल पीड़ित प्रार्थी की 2 शादी है । और दोनो पत्नियों से 5 बच्चे है ।सभी बच्चों के साथ वह आराम से रह रहा था।कुछ माह पहले उसकी पत्नि मायके चली गयी और काफी दिनों तक नही लौटी ।जब वह अपनी पत्नि को लाने ससुराल गया तो ज्ञात हुआ कि उसकी पत्नि पहली पत्नि के बेटे के साथ रह रही है ।दोनो ने आपस मे विवाह भी रचा लिया है।पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मार पीट भी किये।
पीड़ित की शिकायत को बाजपुर कोतवाली थाना पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

