जशपुर मुनादी ।।
फोन पर 3 बार तलाक तलाक तलाक बोलकर बीवी को हक़ से मरहूम तो कर ही दिया दूसरी शादी भी रचा ली । 3 तलाक की पीड़िता ने इस मामले की रिपोर्ट कुनकुरी थाने में दर्ज करवा दी है।पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कुनकुरी थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया कि पीड़िता कुनकुरी की रहने वाली है । 2007 में पीड़िता का विवाह झारखण्ड बालूमाथ जिला लातेहार निवासी इश्तियाक से हूई थी कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक ठाक चला लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद पीड़िता को यह बोलकर प्रताड़ित किया जाने लगा कि उसके बच्चे नहीं हो रहे है। धीरे धीरे इस बात को लेकर विवाद बढ़ता गया ।विवाद बढ़ने के बाद पीड़िता अपने मायके आ गयी । आरोपी फरार,
जशपुर मुनादी ।।
17 वर्ष की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दौहिक शोषण करने वाले आरोपी के पिता और भाई को कुनकुरी पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
इस मामले में कुनकुरी थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया कि आरोपी फैज अकरम नाम का है और लोध्मा गाँव का रहने वाला है।आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लेकर उसके साथ दैहिक शोषण करना शुरू करना शुरू कर दिया ।इस बीच पीड़िता सम्बलपुर चली गयी तो आरोपी सम्बलपुर जाकर पीड़िता को कुनकुरी ले आया और दैहिक शोषण जारी रखा ।बाद में जब पीड़ित ने आरोपी से शादी करने को कहा तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया । इनकार के बाद इस मसले को लेकर सामाजिक बैठक भी हूई और बैठक में समाज के लोगो ने आरोपी और आरोपी के परिजनों के उपर पीड़िता से विवाह करने को कहा लेकिन आरोपी और आरोपी के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए । हांलाकि पीड़िता का विवाह नाबालिग होने के चलते नहीं हो सकता था इसलिए समाज के लोगो ने 18 साल होने पर विवाह करने की सलाह दी ।समाजिक बैठक में कुछ फैसला नहीं हुआ तो पीड़िता के परिजन पीड़िता को लेकर आरोपी के घर पहुंच गए ।उनके घर पहुंचते ही आरोपी के पिता और भाई उल्टा पीड़िता पर ही लांछन लगाना शुरू कर दिया । आरोपियो ने धमकी दी कि सामाजिक दबाव के चलते 18 साल होने पर विवाह तो कर लेंगे लेकिन विवाह के बाद तलाक देकर पीड़िता की जिंदगी तबाह कर देंगे ।
आरोपियो के दुर्व्यवहार और शादी करने से इंकार से छुब्ध होकर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी फैज अकरम ,आरोपी के पिता मोहम्मद रफीक , और भाई वसीम अकरम के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया ।
पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए कुनकुरी थाना पुलिस ने फिलहाल मुख्य आरोपी फैज अकरम के पिता रफीक और वसीम को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया है । मुख्य आरोपी अभी तक फरार है। पूलिस ने यह भी जानकारी दी कि आरोपी के पिता मोहम्मद रफीक इस्लामिया अंजुमन कमेटी लोधमा के सदर हैं।

