19-May-2022


गाँजे का बड़ा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे , कई दिनों से थी इस तस्कर की तलाश ,इन इलाकों में फैलाया था तस्करी का जाल ,पुलिस के डर से ……



रायगढ़ मुनादी ।। ओडिसा के सोनुपुर से मादक पदार्थ गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य कई प्रदेशों में गांजा की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को आज सरिया पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गत 26 दिसंबर को थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कंचनपुर बेरियर के पास नाकेबंदी कर सफेद रंग के सेवरलेट कार में ओडिसा से अवैध गांजा लेकर आ रहे आरोपी डीकेश्वर प्रसाद चंद्रा उम्र 28 वर्ष साकिन पिहरीद थाना माल खरौदा जिला जांजगीर चांपा, बादल राणा उम्र 44 वर्ष साकिन देवलडुंढा थाना भठली जिला बरगढ (ओडिसा) को पकड़ा गया था। आरोपियों एवं वाहन तलाशी में कार के डिक्की के अंदर 25 प्लास्टिक पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 25 किलो गांजा किमती 12,5000 रूपये एवं कार की जप्ती किया गया था।

आरोपियों ने मेमोरंडम पर सोनपुर ओडिसा के रितुराज से गांजा खरीद कर गोपाल चंद्रा साकिन बेलादुला जैजेपुर के पास लेकर जाना बताये थे। गिरफ्तार दो आरोपी डीकेश्वर प्रसाद चंद्रा एवं बादल राणा सहित गांजा के अवैध कारोबार में लगे रितुराज निवासी सोनपुर ओडिशा एवं गोपाल चंद्रा साकिन बेलादुला जैजेपुर पर थाना सरिया में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया था। गांजा सप्लायर रितुराज साहू के गिरफ्तारी के भय से लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था, एएसपी लखन पटले एवं एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर सरिया पुलिस टीम ओड़िशा एवं सीमावर्ती जिलों में दबिश देकर आरोपियों के सम्पर्क में रहे लोगों को सूचना देने कड़े निर्देश दिये गये थे, पुलिस के बढ़ते दबाव पर कोई उसे ठिकाना नहीं दे रहा था कि आरोपी के उसके गांव घर में होने की सूचना पर ततकाल पुलिस टीम द्वारा रेड कर आरोपी रितुराज साहू उर्फ रूतुराज साहू पिता कार्तिक साहू 36 साल निवासी बैधनाथ थाना सोनपुर जिला सोनपुर(सुबर्णपुर) ओड़िशा को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा, आरक्षक राज कुमार साव की अहम भूमिका रही है।







Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News