19-May-2022


कोरोना की चपेट में आकर जान गंवा चुके जशपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की मनाई जा रही है पहली बरसी , श्रद्धांजलि सभा और भोज का हो रहा आयोजन ..……



जशपुर मुनादी ।।

जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व अशलम शेर की आज पहली बरसी मनाई जा रही है। आज के दिन बीते वर्ष 2021 में स्व अशलम शेर वैश्विक महामारी coronavirus की चपेट में आ गए थे और उनका निधन हो गया था ।

19 मई को याने आज उनके परिवार जनों के द्वारा पहली बरसी मनाई जा रही है ।उनके पवित्र आत्मा को शांति पहुंचाने के लिए उनके परिवार जनों के द्वारा गुरुवार को भोज का आयोजन किया गया है जिसमे सभी को आमंत्रित किया गया है ।

स्व अशलम शेर के बेटे सुपर खान ने बताया कि पहली बरसी पर उनके पिता के लिए आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी रखा गया है उसके बाद भोज का आयोजन किया गया है।

आपको बता दें कि कुनकुरी के रहने वाले काँग्रेस नेता स्व अशलम शेर कांग्रेस पार्टी जशपुर में कई बड़े दायित्वो का निर्वहन कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में से एक है । अविभाजित मध्य प्रदेश के तात्कालीन मुख्यमन्त्री स्व अर्जुन सिंह के ये काफी करीबियों में से एक थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News