19-May-2022


Munaadi Breaking- पेशी से लौट रहे बुजुर्ग को वाहन ने कुचला ,मौके पर ही मौत , एक और युवक आया चपेट में ,यहां के रहने वाले है…..


रायगढ़ मुनादी।। इस वक्त की बड़ी खबर शहर के उर्दना चैक से निकलकर सामने आ रही है। जहां सड़क दुर्घटना घटना स्थल पर ही एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है। वही दुर्घटनाकारी वाहन मौके से फरार बताया जा रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज शाम तकरीबन बजे लैलूंगा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी एतवार सिंह, 60 साल, चमार सिंह 53 साल पेसी के लिए रायगढ़ आए हुए थे। इस दौरान अपना काम निपटाकर दोनों वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान उर्दना चैक के अज्ञात भारी वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में जहां बुजुर्ग एतवार सिंह की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाईक चला रहे चमार सिंह का दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।
















Advertisement

Advertisement Carousel






Trending News