जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जिले के जनपद पंचायत बगीचा से आ रही है।बगीचा जनपद अध्यक्ष जगन राम शुक्रवार को दोपहर में जनपद आये और जनपद कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए हैं । किस मुद्दे को लेकर इनकी नाराजगी है और किस मुद्दे पर धरने पर बैठे हैं पूछने पर उन्होंने बाद में खुलाशा करने की बात कही ।
इस मामले में जब हमने जनपद सीईओ बगीचा विनोद सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि जनपद कार्यालय के भीतर जनपद अध्यक्ष के चेम्बर के बाहर वह धरने पर बैठे है लेकिन नहीं पता कि धरना पर बैठने की वजह क्या है।उन्होंने बताया कि उनके द्वारा न तो कोई पूर्व में कोई मांग रखी गयी है न ही कोई ज्ञापन सौंपा गया है न ही धरना पर बैठने की कोई सूचना ही दी गयी है इसलिए धरने पर बैठने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है।
यह बताना जरूरी है कि जनपद पंचायत बगीचा में काँग्रेस पार्टी की सरकार है और जगन राभ काँग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष है।
बहरहाल जैसे ही धरने को लेकर कोई और जानकारी आते ही हम आप तक उस जानकारी को पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

