20-May-2022


Big Breaking Jashpur युवक पर मौत बनकर टूट पड़े इतने सारे लोग,लाठी डंडे से पीट पीट कर मार डाला , 7 को पुलिस ने किया गिरफ्तार, और भी हो सकते है….इन बात पर हुआ फसाद ,पढिये पुरी खबर




जशपुर मुनादी ।।बड़ी खबर जिले के दुलदुला से आ रही है। यहाँ एक युवक को सामूहिक रूप से लाठी डंडे से पीटकर जान ले लेने वाले 7 लोगो को दुलदुला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस मामले में ओर भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं ।

दरअसल बीते 3 मई को दुलदुला बिपत पुर के सुगाकोना के रहने वाले युवक मेल प्रकाश तिर्की पर उसके ही रिश्तेदार और परिवार के दर्जनों लोगों ने एक साथ लाठी डंडे से हमला करना शुरू कर दिया और उसे तबतक पीटा गया जबतक कि उसकी मौत नहीं हो गयी।


मृतक पर सामूहिक रूप से जानलेवा हमला करने वाले ग्रामीणों का आरोप था कि मृतक मेल प्रकाश तिर्की बिगत 15 अप्रेल को अपने चचेरे भाई प्रभु सहाय तिर्की को झारखण्ड सुगाकोना ले गया था ।अगले दिन 16 अप्रेल को मृतक मेल प्रकाश तो सुगा कोना से वापस गाँव आ गया लेकिन प्रभु सहाय साथ मे नहीं लौटा । जब उसके घरवालों ने मृतक से पूछा कि प्रभु सहाय कहाँ है और क्यों नहीं आया तो उसने गोल मोल जवाब देते हुए बताया कि वह उसे बिना बताए कहीं चला गया ।उसे नहीं पता कि वह कहाँ चला गया।

प्रभु सहाय के घरवाले और उसके रिश्तेदार उसे ढूंढने झारखण्ड निकल गए और काफी दिनों तक ढूंढने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो 1 मई को गाँव के लोग मृतक मेल प्रकाश के घर आ गए और उसे पीटते पीटते झारखण्ड सुगाकोना ले गए ।लेकिन इस बीच पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उस दिन मृतक को बचा लिया गया लेकिन जब अगले जब मृतक पुनः अपने गाँव विपत पुर सुगाकोना लौट आया तो गांव के लोग एकबारगी बौखला गए और उस पर लाठी डंडे के साथ टूट पड़े और तबतक उसे पीटते रहे जबतक उसकी मौत नहीं हो गयी । बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की पिटाई से मृतक का सिर बुरी तरह फट गया था ।

दुलदुला पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 7 लोगो को गिरफ्तार किया है ।सभी आरोपी सुगाकोना के रहने वाले है और मृतक के रिश्तेदार हैं ।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए 7 लोग वो है जो भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे ।अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी बहुत जल्द हो सकती है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News