जशपुर मुनादी ।। खबर जिले के लोरोघाट से आ रही है।थोड़ी देर पहले लोरोघाट में मिक्चर मशीन का ट्रेक्टर पलट जाने से 5 लोगो के घायल होने की खबर आ रही है।घायलों में 1 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल है।मुनेश्वरी बाई नाम की महिला को इस दुर्घटना में गम्भीर चोटे आयी हैं। खाश बात यह है कि दुर्घटना के थोड़ी देर बाद ही मौके पर संसदीय सचिव यूडी मिंज पहुँच गए और घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर जशपुर अस्पताल ले आये।
बताया जा रहा है कि युडी मिंज जशपुर जा रहे थे इसी दौरान उनकी नजर दुर्घटनाग्रस्त मिक्चर मशीन का ट्रेक्टर और घयलो पर पड़ी तो वह वहीं रुक गए और घायलों को जल्द से जल्द जिला अस्पताल भेजने में जुट गए।3 घायलों को उन्होंने खुद की गाडी में बैठाया एवं अन्य 2 घायलों को 2 अलग अलग गाड़ियों में बैठाकर उन्हें जिला अस्पताल ले आये । घायलों का इलाज जारी है ।एक महिला के पेट मे चोट लगने के कारण उसकी स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है।

