20-May-2022


शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मारने वालों का यही, बाकी निशां होगा, शहीद विप्लव त्रिपाठी के जयंती पर कार्यक्रम, पढ़िए पूरी खबर


रायगढ़ मुनादी।। देश के सच्चे सपूत, मणिपुर के एक आतंकवादी मुठभेड़ में शहीद, शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र शहीद विप्लव त्रिपाठी की जयंती, स्थानीय शहीद विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। इस आयोजन में शहीद के परिवार समेत शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर रामनिवास टॉकीज चौक युवा संघ के द्वारा 5100 दीपों का प्रज्ववलं भी किया गया। इससे पहले सुबह 7 से 9 बजे तक कमला नेहरू पार्क में 2 आयु वर्ग के छात्रों का एक ड्राइंग कॉम्पटीशन रखा गया था। फिर शाम को मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले के एसपी, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर शहीद विप्लव के मामा राजेश पटनायक ने बताया कि शहीद विप्लव के मन मे बचपन से ही सैनिक बनने की चाह थी जब वे अपने दादा स्व. किशोरी मोहन त्रिपाठी, जो संविधान के निर्मात्री सभा के सदस्य भी थे, के साथ तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह से मिलने राष्ट्रपति भवन गए थे। इज़के बाद उन्होंने सैनिक स्कूल में दाखिले का मन बनाया और सैनिक की वर्दी पहनी। इस अवसर पर एसपी अभिषेक मीणा ने भी कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने बड़े ही सम्मान की बात है यह लम्हा हर किसी के जीवन में नहीं आता।

शहर के शहीद विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार, जिसमें उनकी पत्नी और 6 साल के बेटे भी शामिल हैं, की शहादत मणिपुर के म्यामांर सीमा पर उस समय हो गयी थी जब स्थानीय उग्रवादियों की एक टुकड़ी ने उन्हें घेर कर फायरिंग शुरू कर दी थी। वे गोलियों से बिंद्ध गये थे बावजूद इसके उन्होंने कई उग्रवादियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी जिसमें कई उग्रवादी भी मारे गए थे।
















Advertisement

Advertisement Carousel






Trending News