जशपुर मुनादी ।। युवा मजदूर युवा कंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि वर्तमान में युवा मजदूर काँग्रेस 2 वर्षो से भंग है यदि कोई संस्था या एजेन्सी इनायत खान निवासी ग्राम सन्ना को युवा मजदूर कांग्रेस ( इंटक ) का पदाधिकारी या कार्यकर्ता मानता है या कांग्रेस पार्टी का सदस्य है तो सही नही होगा क्योंकि युवा मजदूर कांग्रेस के बैनर तले विगत दो वर्ष से जशपुर जिला में किसी भी प्रकार की गतिविधि में शामिल नही हुआ है इसके पीछे कारण यह है की जशपुर जिला में सूरज चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकम हुआ करता था जो वर्तमान में विगत दो वर्षों से भंग है भंग होने की स्थिति में कोई भी पदाधिकारी पद में नही रह सकता….जब तक शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुनः विधिवत पदाधिकारियो को शपथ नही दिलाता है ।
भंग होने के कारण है पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज चौरसिया युवा मजदूर कॉंग्रेस जशपुर ( इंटक ) द्वारा कोई भी कार्यक्रम नही किया गया है ।। दूसरी बात ( इंटक ) स्वतंत्र संस्था है जो मजदूरों के हक और।अधिकार की लड़ाई लड़ती है और यह संस्था विश्व की सबसे बड़ी संस्था मानी जाती है जिनके संस्थापक मजदूरों के मसीहा आदरणीय डॉ. श्री संजीवा रेड्डी जी है । यह कांग्रेस पार्टी का प्रकोष्ठ या विभाग नही है । ऐसी स्थिति में यदि इनायत खान को कांग्रेस पार्टी का सदस्य या पदाधिकारी बतलाकर प्रकाशन किया जाता है तो यह माना जायेगा कि वह व्यक्ति या एजेंसी कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की नीयत से प्रकाशन किया जाना माना जायेगा ।
जिसकी जिम्मेदारी उस फर्म या संस्था की होगी

