डेस्क मुनादी।। खबर हैरान कर देने वाली है ।खबर है कि एक पंचायत के सरपँच ने भरी पंचायत में एक 16 साल के नाबालिग लड़के की शादी तलाकशुदा महिला से करवा दिया । नाबालिग लड़के के परिजनों ने सरपँच सहित पंचायत में मौजूद पूरे वार्ड पंचों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।पूरा मामला मशयप्रदेश के सिंगरौली जिले का है ।
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़के का तलाकशुदा महिला से बीते 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था और महिला गर्भवती हो गई ।इसी बीच लड़के के घरवालों ने लड़के की शादी कोयल खुथ गाँव की रहने वाली एक लड़की से तय कर दिया ।बीते 15 मई को दोनो की शादी भी तय कर दी गयी थी लेकिन जैसे ही नाबालिग लड़के की प्रेमिका को इस बात की भनक लगी महिला नाबालिग लड़के के घर चली गईं और हंगामा करने लगी। हंगामा इतना बढ़ गया कि गांव और समाज के लोगों को हस्तक्षेप करना पड़ा ।
परिवार और गाँव के लोगो ने सरपँच की मौजूदगी में एक पंचायत बुलाई और पंचायत के दौरान जब महिला किसी भी कीमत पर लड़के से अलग होने को तैयार नहीं हुई तो सरपँच ने नाबालिग लड़के के हाथ से महिला के मांग में सिंदूर भरने का फरमान सुना दिया । ग्रामीणजनों के अलावे पंचायत के वार्ड पंचों ने भी अपनी सहमति दे दी और पंचायत में इनका विधिवत भी हो गया ।
बताया जा रहा है कि जिस महिला से नाबालिग लड़के की शादी करवाई गई है उस महिला का एक नही बल्कि 2 बार शादी हो चुकी है और दोनो पतियों को वह तलाक दे चुकी है ।
बहरहाल , नाबालिग के परिजनों ने पंचायत के सरपँच के उपर नाबालिग की शादी कराने का आरोप लगाते हुए थाने से लेकर एसपी तक शिकायत लर दी है ।

