रायगढ़ मुनादी ।। चक्रधरनगर पुलिस को थानाक्षेत्र अंतर्गत नवापाली बिंजकोट में सुनसान सड़क किनारे स्थित इंडेन गैस गोदाम से चोरी हुए 18 नग गैस सिलेंडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी की शत प्रतिशत बरामदगी में सफलता मिली है ।
प्रभारी सीएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर पुलिस को मामले में शीघ्र सफलता मिली जिनके द्वारा अपराध कायमी की जानकारी पश्चात थाना प्रभारी एवं स्टाफ को क्षेत्र के संदिग्धों से पूछताछ कर मुखबिरों को सक्रिय कर सूचना लेने निर्देशित किया गया । निर्देश के परिपालन में चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह द्वारा अपने विवेचकोंए एवं स्टाफ को उनके मुखबिरों से जानकारी लेने व संदिग्धों से पूछताछ के लिए निर्देशित किया गया ।
घटना के संबंध में रेल्वे कालोनी बंगलापारा में रहने वाले सुनील अग्रवाल आज थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराये कि खालसा गैस एजेन्सी में मैनेजर का कार्य करता है । खालसा एजेंसी का गोदाम नवापाली बिंजकोट में स्थित है । दिनांक 08 मई के शाम गोदाम को ताला बंद कर घर आया और हमेशा की तरह 09 मई को 09रू30 बजे सुबह आकर देखा तो गोदाम का ताला कोई अज्ञात चोर तोड़कर गोदाम से 14ण्2 लीटर वाला 18 नग भरा हुआ शीलबंद गैस सिलेण्डर कीमती 45ए756 रूपये को चोरी कर ले गया थाए गैस एजेन्सी के काम से बाहर चला गया था । आज वापस आकर रिपोर्ट दर्ज कराया । चक्रधरनगर थाने में अज्ञात आरोपी पर धारा 457ए 380 प्च्ब् का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
चक्रधरनगर पुलिस संदिग्धों के साथ गैस एजेंसी में काम करने वाले तथा पूर्व में कार्यरत लोगों से भी पूछताछ कर हर पहलुओं से जांच की जा रही थी । घटना को देखने से क्षेत्र के जानकार व गैस एजेंसी में काम करने के तजुर्बेकार का संलिप्त होने का संदेह था । संदिग्धों से पूछताछ दौरान एक संदिग्ध लड़के ने केलोविहार में रहने वाले टिकेश्वर चौहान को कुछ दिन पहले कई गैस सिलेंडर लाते हुये देखना बताया । पुलिस की एक टीम टिकेश्वर चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने पहले तो पुलिस को घर में उपयोग के लिए गैस सिलेंडर लाना बतायाए जब उससे कड़ी पूछताछ किया गया तो उसने अपने दो अन्य साथी पिंकू अग्रवाल तथा शेखर यादव दोनों निवासी चंद्रनगर कॉलोनी चक्रधरनगर के साथ मिलकर बाइक पर गोदाम से 18 नग भरा हुआ इंडेन गैस सिलेंडर की चोरी कर तीनों आपस में 6.6 नग बाट लेना बताया । आरोपी यह भी बताया कि शेखर यादव पूर्व में एचपी गैस गोदाम में गैस डिलीवरी का काम करता था जिसे गैस गोदाम की जानकारी थी और बाइक पर गैस लाने का तरीका अच्छे से जानता था । तीनों को हिरासत में लेने पर अपना जुर्म स्वीकार किये हैं ।
आरोपियों के मेमोरेंडम पर पुलिस द्वारा 18 नग सिलेंडर कीमती 45ए756 और आरोपी पिंकू अग्रवाल सुपर स्प्लेण्डर बाइक ब्ळ 13 ।क्.0145 की जब्ती की गई है । तीनों आरोपी पिंकू अग्रवाल उर्फ बुतरू पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी चंद्रनगर कॉलोनी थाना चक्रधरनगर रायगढ़ए टिकेश्वर चौहान उर्फ गुड्डू पिता हीरालाल चौहान उम्र 20 वर्ष केलो विहार थाना चक्रधरनगर रायगढ़ ए शेखर यादव उर्फ राजा पिता मंगल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी चंद्र नगर थाना चक्रधरनगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही टीआई अभिनव कांत सिंहए एएसआई मोहनलाल राठौरए महिपाल सिंहए प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत आरक्षक विक्कू सिंहए चंद्र कुमार बंजारेए चूड़ामणी गुप्ताए सुशील यादव शामिल थे ।

