31-December-2019


नगर पंचायत में अध्यक्ष बनाने कांग्रेस ने उतारे दिग्गज,पत्थलगांव में दिलीप पांडे व बरमकेला के लिए प्रदेश सचिव शेखर त्रिपाठी, और किसे कहां की मिली जिम्मेदारी ..पढें खबर




रायपुर मुुनादी।

छत्तीसगढ़ में नगर निगम और नगर पालिका में प्रभारियों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस ने 103 नगर पंचायत के प्रभारी की घोषणा की है। नगरी निकाय चुनाव में पार्षदों की संख्या में बढ़त बनाने के बाद रणनीतिक रूप से भी कांग्रेस ने प्रभारियों की घोषणा करके भाजपा पर बढ़त हासिल की है।जहां जहां जशपुर जिले के पत्थलगांव के लिए नगर पंचायत में अध्यक्ष बनाने की दावेदारी हेतु दिलीप पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है वहीं पत्थलगांव निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शेखर त्रिपाठी को बरमकेला नगर पंचायत में अध्यक्ष बनाने हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है । इस सम्बंध में प्रदेश सचिव शेखर त्रिपाठी ने बताया कि पर्यवेक्षकों द्वारा नगरीय निकाय में कांग्रेस पार्षदो का मनोबल बढ़ाने हेतु कार्य करते हुवे अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए सहमति बनाने के कार्य किये जायेंगे उन्होंने बताया कि इससे भाजपा पर पार्षदों की संख्या के बाद मनोवैज्ञानिक बढ़त और रणनीतिक पहल का भी लाभ मिलेगा।उन्होंने पूर्व की रमन सरकार पर हमला बोलते हुवे कहा कि नगरीय निकाय की तरह पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा। भाजपा की सरकार ने गांव में रहने वाले निरक्षर लोगों को चुनाव लड़ने से वंचित रखने की साजिश रची।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News