31-December-2019


ग्रामीण विकास थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर.....इस स्कूल की विशेष शिविर में रहेगा ये खास .....7 दिनों तक ....नरवा गरूवा, घुरवा बाड़ी की .....पढें खबर



ग्रामीण विकास थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आज उद्घाटन समारोह


लक्ष्मी नारायण लहरे कोसीर मुनादी ।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर के इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज से ग्राम रक्शा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन रखा गया है जो 31 दिसंबर 2019 से 6 जनवरी 2020 तक चलेगी। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में इस वर्ष ग्रामीण विकास थीम पर शिविर रखा गया है जिसमें नरवा, गरवा , घुरवा , बारी को लेकर गांव में ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। आज उद्घाटन सत्र दोपहर 2:00 बजे रखी गई है उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर आचार्य श्री एसपी भारती सिलयारी सरपंच रामचरण कुर्रे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर शाला प्रबंधक समिति अध्यक्ष गोल्डी कुमार लहरे एवं प्रधान पाठक गेन्द राम जाटवर माध्यमिक शाला रक्शा की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र प्रारंभ होगी। उद्घाटन सत्र के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य एवं शिविर का महत्व पर चर्चा होगी वही दोपहर 2:30 बजे से 4:15 तक बौद्धिक परिचर्चा होगी एवं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक जनसंपर्क सर्वेक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना खेल का आयोजन होगा तथा रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक कैंप स्थल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसकी तैयारी कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांगड़े द्वारा कर ली गई है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News