मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। कलेक्टर यशवंत कुमार के आदेश जारी है जिसमे बढ़ती शीत लहर और कड़ाके की ठंड और मौसम के मिजाज को देखते हुए 3 और 4 जनवरी तक सभी शासकीय निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
आदेश जो जारी हुआ है -
शीतलहर के मद्देनजर कलेक्टर यशवंत कुमार ने छात्र छात्राओं के ठंड से बचाव के लिए सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त निजी शालाओं में 3 एवं 4 जनवरी को 2 दिन का अवकाश घोषित किया है। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा इन दिनों में संचालित कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षाएं यथावत रहेंगी।

