03-January-2020


कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के जशपुर के कांग्रेसी,कोतवाली में इस यूजर के खिलाफ लिखवाई ये रिपोर्ट



जशपुर मुनादी।।

काँग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया के ट्विटर साईट पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले ट्विटर यूजर मधु केश्वर के विरुद्ध जशपर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है ।युवम काँग्रेस के प्रदेश सचिव सहस्त्रांशु पाठक व काँग्रेस नेता योगेश सिंह के द्वारा कोतवाली थाने में आवेदन देकर ट्विटर साइट पर राहुल गांधी को ड्रगिस्ट बताने वाले मधु केश्वर के विरुद्ध अपराध

दर्ज करने की मांग की है। काँग्रेस के युवा नेताओ ने आवेदन में लिखा है कि उनके राष्ट्रीय नेता को लेकर सोशल साइट पर किये गए आपत्तिजनक टिप्पणी से वे आहत है अतः ट्विटर यूजर ले विरुद्ध समुचित कार्यवाही की जाय ।आवेदन कब साथ साथ उन्होंने ट्विटर साईट पर लिखे गए पोस्ट की कॉपी भी प्रस्तुत की है।








Advertisement

Advertisement Carousel


Trending News