03-January-2020


Munaadi का असर …एसडीएम ने लिया गम्भीरता से …… जांच में पाया गया ….जिला प्रशासन के आदेश का खुला उल्लंघन ……इधर कार्रवाई से बचने की कोशिश में स्कूल प्रबंधन



रायगढ़ मुनादी।

पूरे प्रदेश सहित रायगढ़ जिले में भी मौसम बदला हुआ है कड़ाके की ठंड पड़ रही है मौसम भी तेजी से बदल गया बारिश होने लगी ऐसे में स्कूली बच्चों को में मौसम के विपरीत प्रभाव जिला प्रशासन के द्वारा और 4 जनवरी को अवकाश घोषित किया जिला प्रशासन के द्वारा समस्त स्कूलों में 2 दिनों का अवकाश घोषित किया औरतें की सूचना जारी की गई थी लेकिन 3 जनवरी को सारंगढ़ के अशोका पब्लिक स्कूल खुला रहा । खराब मौसम और जिला प्रशासन के आदेश के खिलाफ जाते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्कूल खुला रखा और स्कूली बच्चों को भी मन मसोच कर पालकों को भेजना पड़ा। मुनादी ने इस खबर को प्रकाशित किया। जिला प्रशासन के आदेश के खिलाफ जाते हुए अशोका पब्लिक स्कूल के खुले रहने की खबर एसडीएम सारंगढ़ को मिली। इस दौरान वे बरमकेला के दौरे पर थे मिली जानकारी के अनुसार वही से उन्होंने नायब तहसीलदार सारंगढ़ को तत्काल अशोका पब्लिक स्कूल की जांच करने कहा। इस पर नायब तहसीलदार भी बिना समय गंवाए तत्काल अशोका पब्लिक स्कूल के लिए रवाना हुए। इधर मुनादी की खबर स्कूल प्रबंधन को भी लग गई । खबर देखकर पैर तले जमीन खिसक गई और आनन फानन में स्तडेंट्स को बसों में बैठकर घर भेजना शुरू कर दिया। इधर नायब तहसीलदार ने बताया कि लगभग 200 स्टूडेंट्स स्कूल आए थे।
इधर जिला प्रशासन के विरुद्ध और खराब मौसम में स्कूल खोलने के मामले को एसडीएम सारंगढ़ एसडीएम श्री वर्मा द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों की मानो ने प्रबंधन को शो काज नोटिस जारी कर 3 दिनों में स्वयं उपस्थित होकर जवाब देने कहा गया हैं और जवान न मिलने और सन्तुष्टिजनक न होने से कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन भेजा जाएगा।
मामले की गम्भीरता को प्रबन्धन ने भी भांप लिया इसके बाद सोसल मीडिया फेस बुक में 3 और 4 जनवरी को अवकाश की सूचना दी जाती है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News