03-January-2020


तमनार में करण कप 2020 सूरजपुर ने जीता प्रथम सूरजपुर, द्वितीय सम्बलपुर, तृतीय एमएससी रायगढ़, सीरीज धीरेंद्र, मेन ऑफ़ दी मैच सचिन..



रायगढ़ मुनादी।

तमनार में सर्वोदय नवयुवक मंडल पटनायक मोहल्ला तमनार द्वारा आयोजित 12 वां वर्ष अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 2019 (स्व. विजय पटनायक बोबा स्मृति) फ़ायनल मुकाबला सुरजपुर ने जीता वहीं सम्बलपुर ओडिसा उपविजेता एवं तृतीय विजेता एमएससी रायगढ़ रहा।

25 दिसम्बर से क्रिकेट स्पर्धा शुभारम्भ हुई जिसमें 27 मैच खेला गया।फ़ायनल मैच सूरजपुर विरुद्ध सम्बलपुर खेला गया।सम्बलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 90 रन बनाए।सूरजपुर ने 91 रन लक्ष्य को बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते 11 वें ओवर में ही 6 विकेट से फायनल मुकाबला जीत लिया।अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 2020 अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा में प्रथम पुरुस्कार सूरजपुर को 1 लाख इक्कीस हजार व करण कप,द्वितीय समनलपुर को 61 हजार व करण कप,तृतीय एमएससी रायगढ़ को 11 हजार व करण कप, ऑफ़ दी सीरीज धीरेंद्र कुमार सूरजपुर को 5 हजार एक सौ रुपये ,मेन ऑफ़ दी मैच सचिन,बेस्ट बॉलर ऑफ दी टूर्नामेंट प्रीतम,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घनश्याम एवं अंपायर,स्कोरर अन्य कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया।

अतिथियों को पुष्पहार व साल से सम्मानित किया गया। क्रिकेट खेल स्पर्धा में डीजे साउंड के साथ कलकत्ता के डेढ़ दर्जन नृत्यांगनाओं द्वारा मनोरम प्रस्तुति से हजारो दर्शक खेलप्रेमी मंत्रमुग्ध हुए। स्वागत उद्बोधन संस्थापक सदस्य पूर्व संयोजक विश्वास पटनायक ने कहाकि करण कप का शुभारम्भ 2008 से किया गया जिसमे 2018 -19 में संयोजक दीपक पटनायक एवं 2020 में अद्वैत पटनायक द्वारा परंपरा अनुसार अनवरत जारी है।यह आप लोगो के स्नेह प्यार से संभव हुआ।मेरी लोकप्रियता और आपके प्यार के कारण पिछले कुछ घटनाक्रम का शिकार हुए।मुझे कृष्ण के जन्मस्थली का यात्रा करवाया गया।वहां से यात्रा के बाद कमजोर नही सबल होता है।आगामी वर्ष भी आयोजन होता रहे सभी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम टेटे विधायक ने कहाकि तमनार में अन्तर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा में सभी टीम के खिलाड़ियो,उपविजेता विजेता एवं आयोजन समिति को नव वर्ष 2020 की शुभकामनाएं देते कहाकि सभी खिलाड़ी अनुशासित भाईचारा के साथ खेलकर अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। क्रिकेट स्पर्धा निरंतर चलता रहे सभी खिलाड़ी आगे बढ़े और अंचल के नाम रोशन करें। पूर्व संसदीय सचिव सुनिति सत्यानन्द राठिया ने कहाकि सर्वोदय नवयुवक मंडल द्वारा क्रिकेट स्पर्धा आयोजन युवाओ एवं खिलाड़ियो को जोड़ने का कार्य करती है।रायगढ़ सांसद प्रतिनिधि श्री निरंजन साय जी,भाजपा वरिष्ठ मानस वक्त्ता गोकुलानन्द पटनायक अन्य अतिथियों ने संबोधित कर समस्त खिलाड़ियों,खेल प्रेमियों दर्शको को शुभकामनाये दिए।

पुरुस्कार वितरण में सुंदरगढ़ विधायक कुसुम टेटे,सांसद प्रतिनिधि निरंजन साय जी,पूर्व संसदीय सचिव सुनिति राठिया जी,समाज सेवी अश्वनी पटनायक,करण समाज अध्यक्ष मुकुन्दमुरारी पटनायक,पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश पटनायक,करण कप पूर्व संयोजक विश्वास पटनायक,विनायक पटनायक,जेपीएल सीएसआर राजेश रावत, श्रीमती रंजन पटेल, राम लाल पटेल, रामचरण कुम्भकार,चमार बेहरा,गिरिजाशंकर पटेल,कैलाश गुप्ता, राजकुमार डनसेना,उप सरपंच मुकेश पड़िहारी,पूर्व संयोजक दीपक पटनायक,वर्तमान संयोजक अद्वैत पटनायक व सर्वोदय नवयुवक मण्डल के सदस्य कार्यकर्ताओ एवं अन्य गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों हजारो खेलप्रेमी दर्शक ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News