04-January-2020


रायगढ़ ब्लड डोनर्स ग्रुप .....उम्मीद के बच्चों के साथ .....बच्चे भी खूब मनोरंजन ....संस्था ब्लड डोनेट में रहती ...पढें पूरी खबर



रायगढ़ ब्लड डोनरस परिवार ने उम्मीद के बच्चो साथ मनाया नव वर्ष

रायगढ़ मुनादी।


रायगढ़ ब्लड डोनरस परिवार जो की रायगढ़ और आस पास के सभी निवासियों की जिन्हें भी खून की आवश्यकता पड़ती है 24 घंटे उनकी सहायता हेतु तत्पर रहता है।यह परिवार समाज सेवा का नया आयाम हासिल कर रहा है। इस नव वर्ष में परिवार के सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि नया वर्ष सभी उम्मीद संस्था के बच्चो के साथ मनाएंगे वहा बच्चे दिव्यांग है उनके साथ मिल कर उन्हें खुशियां दे कर रायगढ़ ब्लड डोनरस परिवार बहुत खुश हुआ ।
उम्मीद संस्था के बच्चो ने छोटा सा प्यारा सा नृत्य प्रस्तुत किया और केक काटा, बिस्किट खाए, चॉकलेट बांटे , ब्लड डोनर परिवार ने बच्चो के लिए सभी इंतजाम किए । सभी बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे थे रायगढ़ ब्लड डोनरस परिवार के सभी सदस्य बच्चो साथ बच्चे बन कर नव वर्ष का आनंद ले रहे थे।
इस नव वर्ष के कार्यक्रम में उम्मीद के संस्थापक शिक्षक और केयर टेकर भी उपस्थित रहे।
रायगढ़ ब्लड डोनरस परिवार के संस्थापक श्री आशीष शर्मा, श्री कौशिक भौमिक, श्री रमेश महंत, श्री लोकेश जी, श्री सुनील चौहान, श्री सतीश यादव,श्री नरसिंह साव, श्री गोपाल शर्मा, श्री दिलीप बराड, श्री अमित पांडेय, श्री नवीन देवांगन, श्री संजीव यादव,श्री मुकेश साहु, श्री पियूष चौबल सहित सभी साथी उपस्थित रहे ।
सभी ने बच्चो को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं, प्यार दिया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News