04-January-2020


बड़ी खबर मुनादी; 3 उपांजीयक सहित चपरासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया, जानिए किस मामले में हुए कार्यवाही,देखिये वीडियो



जांजगीर मुनादी।।

गबन के एक मामले में जांजगीर चाम्पा जिले के 3 उपपंजीयक और गबन में सहयोगी की भूमिका निभाने वाले एक भृत्य को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
मामला जांजगीर चाम्पा जिले के उप पंजीयक कार्यालय सक्ती का है।जानकारी के मुताबिक पंजीयन की राशि मे भारी हेर फेर की जांच पहले से ही चल रही थी । पूरे 49 लाख रुपए के गबन का मामला बताया जा रहा है।,इस मामले में वर्तमान उप पंजीयक और दो तत्कालीन उप पंजीयक पर निलंबन कि गाज गिरी है, घोटाले में शामिल चपरासी को भी निलंबित किया गया है, ।जिला पंजीयक ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर शाशन स्तर से तत्कालीन उप पंजीयक मोहम्मद आरिफ बेग तथा प्रभारी कांता एक्का सहित वर्तमान उप पंजीयक सेतराम चौहान को निलंबित किया है, साथ ही घोटाले में शामिल चपरासी पंकज यादव को भी निलंबित कर दिया गया है,

ये हैं आरोप ,सुनिये क्या कहते हैं जिला पंजीयक

https://youtu.be/DfYJZHP_RQ0








Advertisement

Advertisement Carousel


Trending News