04-January-2020


Munaadi Breaking - भाजपा भी दो दो हाथ के लिए तैयार ……पहुंचे 21 के आंकड़े पर …..भाजपा से महापौर के लिए बिछा जाल …सभापति के लिए ....



रायगढ़ मुनादी।

शहर सरकार बनाने के लिए अब तक भाजपा को हल्के से लिया जा रहा था लेकिन समय के साथ भाजपा की राजनीति में तेजी करवट बदला है भाजपा 19 के आंकड़े से आगे बढ़ कर 21 हो गई है और जो रणनीति बन रही है उसके अनुसार तो अब क्रॉस वोटिंग के चांस बढ़ गई है।
कांग्रेस में जहां सभापति और महापौर के लिए तामझाम के साथ आगे बढ़ रही है और जयंत ठेठवार का नाम सभापति के लिए बड़ी प्रमुखता से आया है और महापौर के लिए लक्ष्मीन मिरी तय माना जा रहा है। इसी बीच जो बड़ी खबर निकल कर सामने आई यह चौकाने वाला है। दो निर्दलीय पार्षद भाजपा का दामन थाम लिए इसमें मुक्ति बाबुवा की पत्नी और अशोक यादव के शामिल हो जाने से भाजपा के 19 का आंकड़ा बढ़कर 21 हो गया जो कांग्रेस की नींद उड़ाने के लिए काफी माना जा रहा है।
भाजपा भी अब शहर सरकार बनाने के लिए महापौर का नाम लगभग तय कर लिया है और सभपति के नाम पर मंथन चल रहा है भाजपा के सूत्रों की माने तो जल्द ही महापौर के साथ भाजपा सभापति के नाम तय कर लेगी। भाजपा से महापौर के लिए नवधा मिरी के नाम पर सहमति बन चुकी है अब सभापति के नाम पर मुहर लगनी बाकी है भाजपा में यू तो सभापति के लिए कई चेहरे हैं जिनमे एक पर सहमति बनानी है।
निश्चित तौर पर यह आंकड़ा कांग्रेस के लिए परेशानी की सबब बन सकती है अब देखना हैं जैसे जैसे समय करीब आएगा राजनीति की बिसात भी बदलते रहेगी।








Advertisement

Advertisement Carousel


Trending News