रायगढ़ मुनादी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछने लग गई है। जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य को लेकर तेजी से माहौल बदलने लगा है। कई दिग्गज चुनावी मैदान में या तो खुद कूद रहे हैं या अपनी पत्नी को मैदान उतार रहे हैं।

रायगढ़ जिले के विभिन्न विधान सभा क्षेत्र के जिला पंचायत क्षेत्र से प्रत्याशी मैदान मैदान में भाग्य आजमाने को तैयार है। इनमें से कई चर्चित चेहरे है। जिसमे जिला पंचायत सरिया क्षेत्र से विधायक प्रकाश नायक के उत्तराधिकारी के तौर पर जिला पंचायत सदस्य के लिए कैलाश उर्फ मुन्ना नायक भी मैदान में उतर कर दो दो हाथ करने को तैयार हो चुके हैं। बरमकेला क्षेत्र से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल भी पूरी जोर शोर से लगे हुए हैं।

उधर खरसिया से महिला कांग्रेसी नेत्री और क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता झाड़ूराम गबेल की बहू नैना गबेल भी बतौर जिला पंचायत सदस्य के तौर पर राजनीति की पारी खेलने को तैयार हैं।

इसी तरह अंचल के चर्चित चेहरा जो विधायक के दावेदार रहे है वासुदेव यादव जो नदी के उसपार से बतौर डीडीसी प्रत्याशी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी में है वही इनके भाई की पत्नी नदी के इस पार से जिला पंचायत सदस्य के तौर पर राजनीत में पदार्पण करने को आतुर हैं।

बरमकेला चांटीपाली जिला पंचायत क्षेत्र से लीलाम्बर नायक भी चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी में हैं। लीलाम्बर नायक पहले भी जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र में सेवाएं दे चुके हैं।
नए चेहरे में विधायक प्रकाश नायक के छोटे भाई कैलाश नायक उर्फ मुन्ना चुनावी मैदान में उतर कर अपने भाई के साथ राजनीत की पारी खेलने की शुरुवात कर रहे हैं।

इधर बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल अपनी राजनीति की दूसरी पारी डीडीसी चुनाव में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में हिस्सा लेकर शुरू करने जा रहे है ।

वही एन एस यू आई के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र यादव की पत्नी सुमी योगेन्द्र यादव, जिला पंचायत पुसौर क्षेत्र से सीधे तौर पर राजनीति में पदार्पण करने जा रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी जमकर भाई भतीजा परिवारवाद हावी है।

उधर नरेश पटेल जो कि इस क्षेत्र के दिग्गज नेता है और पिछले कई कार्यकाल से जिला पंचायत सदस्य के तौर पर जीत का स्वाद चख चुके है और एक बार फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं।

