नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम देकर 80 दिनों तक जेल काटने के बाद जब वह जेल से बाहर आया तो नाबालिग के पिता ने उसकी हत्या कर दी।
घटना कोरिया जिले के खड़गवां थाने के इंद्रपुर पटेल पारा की है।जानकारी के मुताबिक 3 जनवरी को मृतक और गाँव के ही सुनील नामक आदमी के परिवार के बीच पुरानी बातों को लेकर जमजर विवाद हुआ ।विवाद इतना बढ गया कि रात्रि करीब 11 बजे सुनील और अजय ने मृतक के उपर लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।खड़गावां थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है ।फिलहाल आरोपी अजय लोहार और सुनील लोहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

