रायगढ़ मुनादी।।
रायगढ़ नगर निगम में सिंधी समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं होने से इस समुदाय के लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि सभी दल उनको सिर्फ वोट बैंक समझते हैं, यही कारण है कि निगम चुनाव में इस समुदाय के लोगों को किसी भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। अब जबकि एल्डरमेन चुना जाएगा उसमें कम से कम हमारा प्रतिनिधित्व तय हो ताकि हमारी हितों की बात हम रख सकें।
शहर में इस समुदाय का सामाजिक क्षेत्रों में दखल है। कई व्यापारी संगठनों में ये महत्वपूर्ण पदों पर भी हैं लेकिन निगम जैसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में इनका प्रतिनिधित्व नहीं है। इस समुदाय के लोग ज्यादातर व्यापार से जुड़े होते हैं और शहर की आर्थिक उन्नति में योगदान देते हैं। ऐसे में लाजमी है कि इनकी आवाज भी नगर निगम में उठे। इस समुदाय से जो सबसे लोकप्रिय नाम है उसमें हीरा मोटवानी का नाम सामने आ रहा है। हीरा मोटवानी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायगढ़ में सचिव के पद पर हैं इसके अलावा वे पत्रकारिता से भी लंबे अरसे से जुड़े हैं।
बहरहाल अब देखा जाना है कि एल्डर मेन की नियुक्ति के वक़्त इस समुदाय का कितना ख्याल रखा जाता है जबकि चुनावों में इस समुदाय को टिकट तृक नहीं दी गई। हालांकि इस समुदाय को भरोसा है कि उनके प्रतिनिधि को एल्डरमेन बनाकर उनको प्रतिनिधित्व देकर संतुष्ट किया जाएगा।

