05-January-2020


बड़ी खबर जशपुर : विवाद और गहराया ,आया नया मोड़ , कांग्रेसी पार्षद आया सामने ….पार्षद पति पर लगाया ये आरोप ..पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत में पार्षद के खरीद फरोख्त के मामले से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है।खबर है कि नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 14 के पार्षद लालदेव राम ने वार्ड नम्बर 13 के भाजपा पार्षद ज्योति गुप्ता के पति भूपेंद्र गुप्ता के विरुद्ध आर्थिक प्रलोभन देकर वोट खरीदने की लिखित में शिकायत दर्ज करा दी है।

कुनकुरी थाना प्रभारी विशाल कुजुर ने बताया कि पार्षद लालदेव राम ने कल होने वाले नगरपंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी को वोट देने के लिए आर्थिक प्रलोभन देने की शिकायत हुई है ।शिकायत मिलने पर पूलिस मामले ली जांच में जुट गई है ।

आपको बता दें कि कल याने सोमबार को नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने वाला है ।पार्षद चुनाव में काँग्रेस बहुमत के साथ है जबकि भाजपा एक पार्षद से बहुमत के लिए पीछे है और बीती रात हुई घटना का मुख्य कारण को बहुमत जुटाने की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन इस मामले में सियासत तब ज्यादा गर्म हो गयी जब भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव सांसद ,पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व विधायको के साथ रविवार की दोपहर को कुनकुरी थाना आ धमके और पार्षद पति के अपहरण और मारपीट के मामले में तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे अन्यथा खुद से कार्यवाही करने की चेतावनी दे डाली। इसके बाद कांग्रेसी खेमा भी सक्रिय हो गया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News