05-January-2020


ट्रेलर में भरा था दो नम्बर का अवैध .....काला हीरा ....पुलिस की जांच होता देख गुपचुप गाड़ी खड़ी कर इस तरह भाग निकले .....फिर पुलिस ने जब देखा तो .....पढें पूरी खबर


अवैध कोयला परिवहन की जांच दौरान 2 ट्रेलर के चालक वाहन छोड़ भागे, पूंजीपथरा पुलिस ने जप्त किए वाहन ……..

रायगढ़ मुनादी।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई चल रही है। पुलिस की कोयले के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही जारी है । आज सुबह जब पूंजीपथरा टी.आई. अमित सिंह प्रतिदिन की भांति तराईमाल-गेरवानी मुख्य मार्ग पर वाहनों के जांच कर कागजात देखे जा रहे थे । तभी 2 ट्रेलर वाहन सीजी 15 ए.सी.- 5001 तथा ओ.डी. 15 जी - 1549 के चालक पुलिस की जांच देख ट्रेलर वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर भाग गए । पुलिस जब खड़ी वाहन चालक के दवारा कागजात लेकर नही पहुंचने पर पुलिस जब वाहन के करीब पहुंचे तब वहां कोई नही था काफी देर तक देखने बाद जब पुलिस मामले की जानकारी ली तब पता चला कि वाहन जांच होते देख ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर भाग निकले है तब पूंजीपथरा पुलिस द्वारा वाहन को जप्त कर कांटाघर में वजन कराकर धारा 102 सीआरपीसी के तहत वाहनों को जप्त किया गया है । वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News