07-January-2020


जशपुर में कमीशनखोरी की शुरू हुई जाँच…… जाँच के रडार में जिला पंचायत का एपीओ



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिला पंचायत के मनरेगा शाखा के सहायक परियोजना अधिकारी शशिकांत गुप्ता के विरुद्ध तकनीकी सहायक अभियन्ताओं के द्वारा प्रशासकीय राशि मे हेर फेर और कमीशनखोरी की शिकायत की खबर के बाद महीनों बाद ही सही लेकिन जाँच शुरू हो गयी है। मामले की जांच एसडीएम जशपुर कर रहे हैं और आज मंगलवार को तकनीकी सहायको एवम शशिकांत गुप्ता (एपीओ)को एसडीएम कार्यालय में तलब किया गया है ।
आपको बता दें 5 माह पहले तकनीकी सहायक संघ के द्वारा एपीओ शशिकांत के विरुद्ध भारी कमीशनखोरी की शिकायत की गई थी ।सबसे पहके जिला पंचायत सीईओ और जशपुर एसडीएम को इस मामले में जाँच के निर्देश दिए गए थे लेकिन तात्कालिन जिला पंचायत सीईओ और तात्कालिन एसडीएम के तबादले के बाद जाँच ठंडे बस्ते में चला गया था लेकिन मुनादी डॉट कॉम द्वारा लगातार इस मामले को प्रकाशित किये जाने के बाद इस मामले की जाँच फिर से शुरू हो गयी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News