14-February-2020


Munaadi Breaking - और आखिरकार निराकार पटेल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने धुर आदिवासी क्षेत्र से निर्वाचित रोहिणी राठिया .....पढें पूरी समीकरण



रायगढ़ मुनादी।

जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निराकार पटेल कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत हुई है। निराकार पटेल को कांग्रेस के 17 में से 16 मत मिले जबकि कांग्रेस का एक वोट निरस्त हुवा। भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी गोपिका गुप्ता को भाजपा के 8 वोट मिले। शुरू से निराकार पटेल के अध्यक्ष बनने की अटकलें लगने लगी थी जिस पर बस मुहर लगनी बाकी थी जो आज लग गई। अब कहा जा रहा है कि जिला पंचायत में अब एक नए युग की शुरुवात होने जा रही है। जहां उपाध्यक्ष के पद पर धुर आदिवासी क्षेत्र से चुनकर आए रोहिणी राठिया निर्वाचित हुए हैं।

बीच मे उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया


कांग्रेस से निराकार पटेल के जीत जाने के बाद कांग्रेसियो में हर्ष व्याप्त हो गया। वही अब उपाध्यक्ष के लिए रोहिणी राठिया कांग्रेस से 17 वोट और बीजेपी रामनाथ बैगा को 8 वोट मिले
इस तरह से यह तय था कि कांग्रेस के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनेंगे लेकिन उपाध्यक्ष को लेकर उहापोह की स्थिति थी अब साफ हो गई है। इस जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है और अध्यक्ष के तौर पर निराकार पटेल और उपाध्यक्ष धरमजयगढ़ के बाकरुमा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रोहिणी राठिया उपाध्यक्ष बने।

सुबह अध्यक्ष के लिए जिस तरह से तामझाम देखने को मिला वैसा उपाध्यक्ष निर्वाचन को लेकर देखने को नही मिला। जिलां पंचायत अध्यक्ष चुनाव के पहले भाजपाई बेहद उत्साहित थे और उनका दावा था कि 7 कांग्रेसी जिला पंचायत सदस्य सीधे उनके संपर्क में है लेकिन जैसे ही नतीजा सामने आया सब दावा धरा का धरा रह गया।

बता दें रोहिणी राठिया जिले के आखरी छोर बाकरुमा क्षेत्र से हैं और राजनीति शास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट हैं ग्रामीण क्षेत्र में इन्हें जुझारू व्यक्ति के तौर पर देखतें है और यही जुझारूपन इन्हें जिला पंचायत उपाध्यक्ष तक पहुंचा दिया।

वहीं निराकार पटेल की छवि क्षेत्र में एक हँसमुख व्यक्ति के तौर पर जाने जाते है निराकार पटेल खरसिया क्षेत्र में स्व नंदकुमार पटेल के समय से राजनीति से जुड़े नेता हैं इसका भी इन्हें अच्छा प्रतिसाद मिला।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News