सरगुजा मुनादी।।
जिला पंचायत बलरामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सीट पर भाजपा ने निर्विरोध कब्जा कर लिया है यहां कुमारी.निशा सिंह नेताम निर्विरोध जिला पंचायत बलरामपुर की अध्यक्ष बनीं।कु.निशा सिंह नेताम भाजपा के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम की पुत्री हैं,जिन्होंने पहली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और अपनी जीत दर्ज की इनसे पहले अध्यक्ष के लिए पुष्पा नेताम के नाम की चर्चा जोरों पर थी पर ,कयासों के बाद अन्त में कु.निशा के नाम पर सहमति बन गयी जबकि उपाध्यक्ष के रुप में श्रीमती राधा देवी सिंह को भी निर्विरोध चुना गया है,।राधा देवी सिंह बलरामपुर जिले के युवा और उर्जावान पूर्व जनपद सदस्य धिरज सिंह देव की मां हैं जिन्होंने जिले में इस बार रिकार्ड मतों से अपनी जित दर्ज की हैं,आज के इस निर्वाचन में भारी संख्या में भाजपा के समर्थीत लोग सुबह 10 बजे से ही उपस्थित रहे और अपने प्रत्याशियों के निर्विरोध जित के बाद बधाईयां देने बलरामपुर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे।

