14-February-2020


Munaadi Breakin - हाइ प्रोफाइल डबल मर्डर केस सुलझा कर कद्दावर नेता को गिरफ्तार करने वाली टीम को मिलेगा इनाम आईजी दीपांशु काबरा ने किया एलान .....जिला पुलिस कप्तान ने कहा कि ......पढें पूरी खबर



एस.पी. रायगढ़ एवं दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को रेंज आई.जी.पी. करेंगे पुरस्कृत

पूरी टीम को 20 हज़ार रुपये के नगद ईनाम की घोषणा

रायगढ़ मुनादी।

दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर जिले सहित सरहदी प्रान्त ओडिशा में सुर्खियों में आई जिले के पुलिस कप्तान की एक और बड़ी उपलब्धि। इस हाइ प्रोफाइल डबल मर्डर केस में ओडिशा के कद्दावर नेता की गिरफ्तारी कर सुर्खियों में आई पुलिस की सराहना हर जगह हो रही है। बता दें कि इस कद्दावर नेता के मर्डर केस में हाथ होने की खबर के बाद सुर्खियों में आई पुलिस के जबांज टीम को अब बिलासपुर रेंज के आईजीपी दीपांशु काबरा ने 20 हजार के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना चक्रधरनगर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में आरोपी झारसुगुड़ा, ओडिसा के पूर्व विधायक अनूप कुमार साय को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने एवं घटना में आरोपी की संलिप्तता की जानकारी पुलिस कन्ट्रोल रूम रायगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस कर खुलासा किया गया है ।

रायगढ़ पुलिस की इस बड़ी सफलता पर आई.जी.पी. बिलासपुर दीपांशु काबरा ने महत्वपूर्ण केस का खुलासा करने में सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष सिंह को प्रशंसा पत्र व जांच में लगी पूरी टीम को 20 हज़ार रुपये के नगद इनाम देने की घोषणा की है ।

चक्रधरनगर पुलिस इस महत्वपूर्ण प्रकरण में आरोपी का सक्षम न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News