14-February-2020


पंजे का परचम, 27 में से 20 जिला पंचायतों पर कब्जा, रायपुर बिलासपुर संभाग में भाजपा का सूपड़ा साफ, देखिए कौन कहाँ से जीता



रायपुर मुनादी।।

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भी कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में अपना परचम लहरा दिया है। प्रदेश के 27 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन हुए चुनाव में कांग्रेस ने 27 में से 20 जिलों पर कब्जा कर लिया। 7 जिलों में भाजपा के जिलापंचायत अध्यक्ष को बिठाने में सफल रही।

रायपुर और बिलासपुर संभाग के सभी जिला पंचायतों में कांग्रेस अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में जहां सफल रही वहीं सरगुजा और दुर्ग संभाग के 7-7 में से 5-5 जिलों में एवम बस्तर में 7 में से 6 जिलों में अपना अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। इस तरह से कहा जा सकता है कि इस चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा को काफी हद तक कमजोर कर दिया।

जशपुर में जहां भाजपा फिर से वापसी में सफल रही वही रायगढ़ जिले में कांग्रेस ने अपना दमखम दिखा दिया। यहां मंत्री उमेश पटेल ने अपनी धाक स्थापित की और उनके दोनों उम्मीदवार , अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव जीतने में सफल रहे।

संभागवार नतीजे-

रायपुर– 5 जिलों में कांग्रेस

बिलासपुर- 5 जिलों में कांग्रेस

सरगुजा- 5 जिलों में से 3 में भाजपा, 2 में कांग्रेस

दुर्ग- 5 जिलों में से 3 में भाजपा, 2 में कांग्रेस

बस्तर- 7 जिलों में से 6 में कांग्रेस, 1 में भाजपा








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News