रायगढ़ मुनादी।
शहर के रामलीला मैदान में सीए के विरोध में और शाहीन बाग के समर्थन में लगातार विरोध प्रदर्शन चला आ रहा है । हर वर्ग के लोग यहां पहुंच कर अपने अपने तरीके संविधान को लेकर अपनी अपनी बात रख रहे हैं। पुलवामा हमले में शाहीन बाग समर्थकों द्वारा शहर में मौन कैंडल मार्च निकाला । शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरे।
आज रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन के बाद पुलवामा हमले की बरसी पर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई । इस दौरान शहर के रामलीला मैदान में शाहीन बाग पंडाल में पहुंचे लोगो द्वारा मोमबत्ती रैली निकालकर कारगिल चौक पहुंचे। जहां लोगों ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को अपने अपने तरीके से मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान हर वर्ग के महिला पुरुष युवा शामिल हुए।
फोटो झलकियां






