14-February-2020


अतिक्रमण तो हटाया गया पर लग गया मंदिर परिसर का बैनर, सोशल मीडिया में शुरू हुआ विरोध, लोगों ने भी कहा ……….



रायगढ़ मुनादी।।

संजय काम्प्लेक्स यानी शहर के बीचोबीच के सब्जी मंडी से पिछले दो दिन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा की गई। विरोध के बावजूद निगम ने काम्प्लेक्स को अतिक्रमण मुक्त कराया, कुछ लोगों पर एफआईआर भी दर्ज किया गया लेकिन अतिक्रमण हटते ही इस अतिक्रमण मुक्त जगह को पास में ही बने श्याम मंदीर परिसर घोषित कर दिया गया। इसके विरोध में सोशल मीडिया में लिखा जाने लगा है।

ऐसे पोस्ट की अगुवाई दिलराज दिलीप नामक एक फेसबुक यूजर ने शुरू की है जिसके फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वह भाजपा से जुड़े हैं। इन्हें फेसबुक पर लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। उनका कहना है कि अतिक्रमण क्या नगर निगम ने इनके लिए हटाया था ? इनका यह भी कहना है कि यह ज़मीन जब निगम की है तो श्याम मंदिर प्रबंधन ने इसे मंदिर परिसर कैसे घोषित कर दिया। उनका एक और सवाल है कि श्याम मंदिर मानव कल्याण के लिए बना है या इस तरह अतिक्रमण करने।

इस मसले पर कई लोगों ने एसडीए और निगम आयुक्त को भी घेरा है और उन्हें इसका हल निकालने का सुझाव दिया है। बहरहाल अभी तक इस मसले पर प्रशासन या नगर निगम का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News